रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शासन की योजनाओं तथा ‘मोदी की गारंटी’ की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि, वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सेवा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती आवश्यक है।

मोदी की गारंटी पर फोकस
रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में 2 वर्षों में ‘मोदी की गारंटी’ के अधिकांश वादे पूरे किए गए हैं। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 10 लाख से अधिक परिवारों का गृह प्रवेश हो चुका है। धान की खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 3100 रुपए प्रति क्विंटल में की जा रही है और होली से पहले 25.24 लाख किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की अंतर राशि जमा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि, ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए पारिश्रमिक और भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए वार्षिक सहायता दी जा रही है।
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संगठनात्मक मजबूती और प्रशिक्षण वर्ग पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft