रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख आखिरकारडेढ़ वर्ष के बाद तय हो गई है। यानी बुधवार को मंत्रीमंडल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक विष्णु कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में शपथ दिलाई जाएगी।
हालांकि, अब तक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिपरिषद में जगह मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के तहत कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से दुर्ग शहर से गजेन्द्र यादव, अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल और आरंग विधानसभा से खुशवंत साहेब के नाम शामिल है। लंबे इंतजार और सियासी जद्दोजहद के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर लगा दी है। बुधवार 20 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे राजभवन में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे।
बता दे कि, यह विष्णु कैबिनेट का पहला विस्तार होगा। 10 दिसंबर 2023 को सीएम विष्णुदेव साय ने शपथ ली थी। उसके बाद 21 दिसंबर 2023 को 11 मंत्रियों ने शपथ ली, जबकि एक पद खाली रखा गया था। बाद में बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने से एक और पद खाली हो गया। इस तरह अब मंत्रिमंडल में दो रिक्त पद थे।
मंत्री बनने की दौड़ में शुरू से ही अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, गजेंद्र यादव और संपत अग्रवाल जैसे दिग्गजों का नाम शामिल था। लेकिन आखिरी समय में खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल के नाम सामने आए। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री निवास पर इन दोनों ने सीएम से मुलाकात की थी।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft