सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में BMO गर्भवती महिला बनकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरपानी रात को निरीक्षण करने पहुंच गए। कोई उन्हें पहचान न पाए, इसलिए उन्होंने शॉल ओढ़ रखी थी। उन्होंने देखा कि कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर कमरे में चैन से सो रहे है, यह देखकर उन्होंने सभी कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
BMO डॉ. राकेश सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि ड्यूटी के प्रति हमेशा इमानदार रहिए। गौरपानी के अलावा BMO ने भटगांव सीएचसी व बंजा स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों, वार्डों व उपलब्ध संसाधनों की जांच की। साथ ही व्यवस्थाओं में पाई गई खामियों को जल्द दूर करने और आवश्यक सुधार करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए है। स्वास्थ्य कर्मचारियों से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने कहा है।
स्वच्छता पर फोकस
BMO ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। उन्होंने पीने के पानी की उपलब्धता, शौचालय की स्थिति सही रखने व साफ -सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है। भर्ती मरीजों को योजना अंतर्गत नियमानुसार आयुष्मान कार्ड से इलाज करने के निर्देश जारी किए है।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft