Saturday ,April 25, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के मानसून सत्र का तीसरा दिन, गृह व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मुद्दों को विपक्ष-पक्ष उठाएगा...

छत्तीसगढ़ के मानसून सत्र का तीसरा दिन, गृह व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मुद्दों को विपक्ष-पक्ष उठाएगा

 Newsbaji  |  Jul 16, 2025 10:09 AM  | 
Last Updated : Jul 16, 2025 10:09 AM
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन है। प्रश्नकाल में आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों से संबंधित सवाल सदन में गूंजेगे।  वहीं ध्यानाकर्षण में कृषि उपकरण वितरण में गड़बड़ी और उद्योग लगने से आम लोगों की परेशानी का मुद्दा उठ सकता है।

सदन की तीसरे दिन की कार्यवाही में तीन विधेयक पेश किए जा सकते हैं। वहीं दो विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है।बलौदाबाजर विधायक अनुज शर्मा खदानों के परिवहन से प्रदूषण का मुद्दा उठाएंगे। सदन में तीन याचिकाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। यह याचिका विधानसभा सदस्य कुंवर निषाद, अजय चंद्राकर और रोहित साहू प्रस्तुत करेंगे।

उत्कृष्ट अलंकरण समारोह का आयोजन
इसके अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में उत्कृष्ट अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। यह अलंकरण उत्कृष्ट विधायक, उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार को दिया जाएगा। इसी तरह उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर को भी यह अलंकरण दिया जाएगा। राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप मौजूद रहेंगे।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft