बिलासपुर. शहर को अरपा पार सरकण्डा से जोड़ने वाले इंदिरा सेतू के ऊपर एक दो पहिया वाहन में आग लग गई. जिससे सेतू में जाम तो लगा साथ ही लोग अचानक हुए इस घटना को देखकर डर भी गए. घटना सोमवार के शाम की है. जानकारी के मुताबिक मेस्ट्रो वाहन में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक से आग लग गई. वाहन चला रहे बागेश्वर धीवर ने जब गाड़ी स्टार्ट करने चाबी घुमाई तो शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गया। इससे पहले की कोई कुछ कर पाता आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते वाहन जल कर खाक हो गई. घटना सिविल लाइन थाने की है.
पुल पर लगी रही जाम
घटना लगभग शाम साढ़े छह बजे की है. जब मेस्ट्रो वाहन में बागेश्वर नेहरू चैक की तरफ जा रहा था. इसी दौरान पुल में वाहन में अचानक से शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. जिससे दोनों तरफ पुल में जाम लग गया।
बाल-बाल बचा वाहन चालक
घटना के दौरान वाहन में आग लगने से वाहन चालक बाल-बाल बचा. आस-पास देखने वालों के मुताबिक आग कब लगी पता ही नहीं चला. लेकिन वाहन चालक को जब अहसास हुआ कि गाड़ी में आग लग गई है. तत्काल वाहन से उतर गया.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft