रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास एक गांव में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. वह एक होनहार छात्रा थी और हमेशा उसके अच्छे अंक आते थे. इस बार पेपर बिगड़ गया था और 63 परसेंट ही आया, जिससे वह परेशान थी.
बता दें कि मामला रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरी गांव का है. यहां रहने वाले केवलदास बारले गांव में किराना और कपड़े की दुकान चलाते हैं. जबकि उनका भाई शिक्षक हैं. इसके चलते उनकी अच्छी-खासी पहचान है.
केवलदास की बेटी 17 वर्षीय वसुंधरा बारले होनहार छात्रा थी. उसके हर परीक्षा में अच्छे अंक आते थे. लेकिन, 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुछ पेपर बिगड़ गए थे. ऐसे में डिवीजन तो प्रथम श्रेणी ही आया था और उसे 63 प्रतिशत अंक मिले थे.
लेकिन यह वसुंधरा के लिए नाकाफी था. लिहाजा वह निराश रहने लगी थी. रात में उसने फांसी लगा ली. बाद में परिजनों को पता चला तब तक उसकी मौत हो गई थी. परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. उसका पीएम कराया गया है. वहीं गांव में शोक का माहौल है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft