जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस घटना में 2 बच्चों की मौत हो गई है और 7 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया गया है कि ऑटो सवार सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में कैटरिंग का काम करने गए थे. वहां से लौटते समय ये घटना हुई है. मृतक बच्चे भी उनके साथ ही थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र की है. हादसे का शिकार हुआ ऑटो बगीचा के झापीदरहा की ओर से बगीचा नगर की ओर लौट रहा था. तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में ऑटो में सवार 11 वर्षीय छोटू पिता मातल और 14 वर्षीय दीपेश नागेश पिता गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई.
इस भीषण सड़क हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि ऑटो मे सवार सभी लोग विवाह समारोह मे कैटरिंग का काम निपटाकर वापस घर की ओर लौट रहे थे. तभी यह दुर्घटना हो गई.
बहरहाल बगीचा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दोनों बच्चों के शवों को पीएम के लिए भेजा है. इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है. आपको बता दें कि एक दिन पहले ही कवर्धा जिले में पिकअप का ब्रेक फेल होने से गाड़ी 20 फीट नीचे खाई में गिर गया था. इसमें 19 लोगों की मौत हुई है. हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft