रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में माना एयरपोर्ट जाने वाले सड़क के किनारे नए ट्रॉली बैगों का जखीरा मिला है। सभी बैगों को ब्लेड से काटा गया है। पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे और साथ में बम डिस्पोजल स्क्वायड और FSL की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि, इन खाली बैगों को किसी प्रकार की तस्करी में इस्तेमाल तो नहीं किया गया, इन्हीं सब बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाने वाले एक्सप्रेस-वे पर टेमरी गांव के पास लावारिस हालत में बड़ी संख्या में खाली ट्रॉली बैगों का जखीरा मिला है। सभी बैगों को देखने से लग रहा है कि नए है, लेकिन उन्हें ब्लेड से काटा गया है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि, इन बैगों का इस्तेमाल गांजा या अन्य किसी तस्करी में किया गया हो सकता है।
वहीं, बताया जा रहा कि, कैश की सप्लाई का कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि, कहीं बैगों को किसी वारदात के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से तो नहीं फेंका गया है। जिस जगह बैग फेंके गए हैं, वहां आसपास कोई CCTV कैमरा मौजूद नहीं है। ऐसे में पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मुश्किलें आ रही हैं। बहरहाल, रायपुर पुलिस ने सभी खाली ट्राली बैगों को जब्त कर लिया है और विवेचना करने में जुट गई है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft