रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ कि जिसे सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। बेटे ने रिश्तों को तार- तार करते हुए अपनी बुजुर्ग मां की जान ही ले ली। आरोपी ने कथित तौर पर अपनी 70 साल की मां की इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए देने से इंकार कर दिया था।
हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे उरला पुलिस थाने के नागेश्वर नगर में हुई। जांच अधिकारी बीएल चंद्राकर ने बताया कि आरोपी प्रदीप देवांगन 800 रुपए में एक कुत्ते का पिल्ला खरीदना चाहता था और उसके पास 200 रुपए कम पड़ रहे थे, जो उसने अपनी मां गणेशी से मांगे थे। आरोपी पेशे से ई-रिक्शा चलाता है और उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्होंने बताया कि रुपए देने से इंकार करने पर आरोपी ने पीड़िता की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसने अपनी पत्नी पर भी हमला किया।
बताया जा रहा है कि, जब उसके 15 साल के बेटे ने बीच-बचाव किया और पड़ोसियों को हमले के बारे में बताया तो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गणेशी की मौत हो गई। वही, पुलिस फरार आरोपी प्रदीप देवांगन को पकड़ने की कोशिश कर रही है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft