रायपुर। प्रदेश में देह व्यापार के मामले थमने का कम नहीं ले रहे हैं। अलग-अलग जिलों से लगातार सेक्स रैकेट के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब रायगढ़ जिले की पुलिस ने लॉज में चल रहे हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 4 युवती और 3 युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए है। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बता दे कि, यह पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलीकोट धरसा रोड इलाके में स्थित एक लॉज में देह व्यापार किया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 4 युवती और 3 युवक को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft