दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। एक महिला समेत दो आदमियों को पकड़ा गया है। मकान में युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में मोहन नगर पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस की टीम आरोपियों के खिलाफ विवेचना कर रही है।
पुलिस टीम बनाकर दबिश
जानकारी के अनुसार, मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर इलाके में एक मकान में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात छापेमार कार्रवाई की। जिसके लिए महिला थाना और मोहन नगर थाना की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मकान को चारों तरफ से घेर कर दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान चार युवतियां और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। सभी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली तो वहां से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और मोबाइल फोन बरामद किए गए है। सभी सामाग्री को पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अंतरराज्यीय रैकेट
वहीं, दुर्ग CSP पी. चिराग जैन ने बताया कि, देह व्यापार की सूचना पर जयंती नगर में कार्रवाई की गई, जहां से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने मकान मालिक और महिला दलाल शशि उपाध्याय, ग्राहक जसप्रति सिंह और लखन सिंह को गिरफ्तार किया है, वहीं इनके साथ तीन युवतियां भी शामिल थी जो कोलकाता, रायगढ़ और कांकेर की रहने वाली हैं। आरोपी शशि उपाध्याय व्हाट्सएप से ग्राहकों को युवती की फोटो भेजकर रैकेट चलती थी।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft