मुबंई। अभिनेता मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे। ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर.राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता का निधन हो गया। उनकी उम्र केवल 54 वर्ष की थी। मुकुल का निधन शुक्रवार को रात में हार्ट अटैक की वजह से होने बताया जा रहा है। आखिरी बार वह फिल्म’अंत द एंड’ में अपने भाई राहुल देव के साथ नजर आए थे।
फिल्म अभिनेता मुकुल देव का 23 मई की रात को निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उनका इलाज ICU में चल रहा था। मुकुल के साथ ‘सन ऑफ सरदार’ में काम कर चुके विंदू दारा सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है। वो भारतीय मनोरंजन उद्योग की एक जानी मानी हस्ती थे। 30 सितंबर, 1970 को दिल्ली में जन्मे मुकुल देव एक पंजाबी परिवार से थे। उनके बड़े भाई, राहुल देव भी एक प्रसिद्ध अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं।
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft