भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई में सेक्टर 1 स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मेन ब्रांच में भीषण आग लग गई. इससे कंप्यूटर रूम जलकर खाक हो गया है. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों के जरिए आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की गई. लेकिन, तब तक खासा नुकसान हो चुका था.
बता दें कि भिलाई के सेक्टर 1 में एसबीआई का मेन ब्रांच संचालित है. जब तक बैंक के स्टाफ को यहां आग लगने की खबर हुई, तब तक काफी हिस्से में आग फैल चुकी थी. उन्होंने तत्काल अफसरों को जानकारी दी. फिर पुलिस और दमकल को सूचना दी गई. तब दमकल की 3 गाड़ियां पहुंचीं और आग को काबू में करने की कवायद शुरू की गई.
जल गए कंप्यूटर सेट
दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में करना शुरू किया तो पता चला कि आग से सबसे ज्यादा नुकसान कंप्यूटर रूम को ही हुआ है. वहां की आग नियंत्रित हुई तो ये भी जानकारी मिली कि अधिकांश कंप्यूटर सेट जलकर खाक हो गए हैं.
लोग सुरक्षित
इतनी बड़ी घटना के बाद हड़कंप मचा रहा. आग को धीरे-धीरे काबू में किया जाता रहा. राहत की बात ये रही कि इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है और सभी सुरक्षित हैं. जबकि मौके पर अब भी टीम सक्रिय है. आग काबू में हो चुकी है. फिर भी टीम जुटी हुई है. वहीं अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ये घटना हुई होगी.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft