रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन उससे पहले राजनीतिक माहौल गरम होता जा रहा है। शराबबंदी को लेकर भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो हम नहीं कहते हैं कि हमारी 2023 में सत्ता आएगी तो शराबबंदी करेंगे और हमने ऐसा कोई वादा पहले भी नहीं किया था, लेकिन कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।
सत्ताधारी दल कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर चुनाव में वादा किया था और अब जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। अब महिलाओं ने अपने पल्लू में गांठ बांध ली है कि वो प्रदेश में भाजपा की सरकार वापस लाएंगी और कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएंगी।
कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार तो बननी नहीं है। भाजपा प्रदेश में शराब के धंधे में संलिप्त रही है, शराब का शासकीयकरण किया था। मध्यप्रदेश में तो महिलाओं के लिए भाजपा शराब दुकानें खोल रही है। आंध्र प्रदेश में कम कीमतों पर शराब बेच रही है। सरोज पांडेय ने भाजपा की मानसिकता को स्पष्ट किया है कि वो शराब की पक्षधर है।
बता दें कि, राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की अनुशंसा के लिए राज्य सरकार ने अगस्त 2022 में हुई, कैबिनेट की बैठक में विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था जो शराबबंदी वाले राज्यों का अध्ययन दौरा करेंगी।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft