वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनाचल के वाड्रफनगर विकासखंड में दुखद घटना सामने आई है, जहां खुटहनपारा पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों की लापरवाही से एक छात्र की जान चली गई। यह घटना गुरुवार को कक्षा 6वीं के छात्र अन्य कुछ साथियों के साथ भोजन अवकाश में खेलते-खेलते विद्यालय के पीछे बन रहे निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन में पहुंच गया। इसी बीच भवन का छज्जा उस पर गिर गया और वो मलबे में दबा गया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि, मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान कुछ बच्चे खेलते हुए स्कूल के पीछे निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की ओर चले गए थे। इसी दौरान अचानक भवन का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे कक्षा 6वीं का छात्र आलोक कुमार देवांगन मलबे की चपेट में आने से नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा कि, विद्यालय में 4 शिक्षक पदस्थ होने के बावजूद छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। साथ ही स्कूल के आसपास चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम की जांच संबंधित विभाग और पुलिस ने शुरु कर दिया है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft