अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां झारखंड का रहने वाला एक मुस्लिम युवक हिन्दू लड़की से निकाह करने जा रहा है। बताया जा रहा कि, लुंड्रा क्षेत्र की रहने वाली युवती से युवक निकाह करने की फिराक में था, तभी हिंदू संगठन के लोगों को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, जब अंबिकापुर कोर्ट के वकीलों व हिन्दू संगठन के लोगों को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद वकीलों और हिंदू संगठन के लोगों ने युवती से पूछताछ शुरू की। इस पर युवती ने बताया कि, युवक उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाकर निकाह कर रहा है। ऐसे में हिंदू संगठन के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को हवाल कर दिया।
वहीं, युवती के परिजनों ने जबरन धर्म परिवर्तन के साथ जबरन निकाह करने की शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर विवेचना शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच करने के बाद ही आगे एक्शन लिया जाएगा।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft