कोरबा. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले पुलिस ने एक बड़ा मामला पकड़ा है. कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले पाली-तानाखार विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामदयाल उइके की कार से 11 लाख रुपये के कैश मिले हैं. इन्हें मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाने की आशंका पर पुलिस ने जब्त कर लिया है.
बता दें कि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए नकदी के साथ ही घरेलू सामान, कपड़े आदि बांटने की आशंका बनी हुई है. इसे गंभीरता से लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त निर्देश जारी किया है. इसके तहत विभिन्न मार्गों में स्थैतिक निगरानी दलाें को तैनात किया गया है.
इन दलों में शामिल अधिकारी-कर्मचारी उन मार्गों से गुजरने वाली गाड़ियों की जांच करते हैं ताकि किसी तरह का ऐसा सामान न ले जाया जा रहा हो. इसी कड़ी में पाली-तानाखार से बीजेपी प्रत्याशी रामदयाल उइके की कार की तलाशी ली गई. इसमें नोटों की गड्डियां बरामद की गईं.
आशंका पर सारे नोटों को जब्त कर उनकी गिनती की गई. तब पता चला कि यह 11 लाख रुपये हैं. लिहाजा धारा 102 के तहत इन रुपयों को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है.
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft