रायपुर. सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार का वीडियो बिलासपुर के एक बीजेपी नेता का है, जिसे खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शेयर किया है.
आशीष तिवारी का है वीडियो
बीजेपी नेता आशीष तिवारी बिलासपुर का सक्रिय कार्यकर्ता है. दावा किया गया है कि यह वीडियो उसी का है जो अपने एक कार्यकर्ता से बातचीत कर रहा है. वीडियो में वह उसकी आशंकाओं का समाधान कर रहा है और लोगों को कन्वेंस करने की बात कहते हुए उलाहना दे रहा है कि जब वह खुद कन्वेंस नहीं होगा तो वह लोगों को कैसे समझा सकता है. ये सब बातें वीडियो में साफ सुना जा सकता है.
मतदान से एक दिन पहले हुआ वायरल
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है. इससे ठीक एक दिन पहले 16 नवंबर को बीजेपी नेता का ये स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ है. वहीं इसके वायरल होते ही सियासी घमासान भी तेज हो गया है. एक ओर जहां कांग्रेसी इसे भुनाने और वायरल करने में जुटे हैं तो बीजेपी नेता कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं.
यहां पढ़ें Viral Video की पूरी बातचीत
यहां देखें वीडियो-
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft