रायपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर कार्यालय ने तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कई अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और शासकीय कार्यों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखकर किया गया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई पदस्थापना सूची में रायपुर, अभनपुर, आरंग, धरसींवा, तिल्दा और खरोरा जैसी महत्वपूर्ण तहसीलों में अफसरों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक संतुलन बेहतर होगा और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft