Thursday ,April 23, 2026
होमछत्तीसगढ़ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 माह में साढ़े 4 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त...

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 माह में साढ़े 4 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

 Newsbaji  |  Mar 29, 2026 01:53 PM  | 
Last Updated : Mar 29, 2026 01:53 PM
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में SSP शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने बीते दो माह में बड़ी सफलता हासिल की है। 

इस अभियान के तहत पुलिस ने 357 प्रकरण दर्ज कर 367 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 2845 लीटर देसी, अंग्रेजी और महुआ शराब जब्त की गई। इनमें से 139 मामलों में 149 आरोपियों को अजमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

खास बात यह रही कि, 2612 लीटर महुआ शराब जब्त कर पुलिस ने इस पर विशेष प्रहार किया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की गई, जिससे ओडिशा से होने वाली अवैध तस्करी पर भी अंकुश लगा है।

गांजा तस्करी नेटवर्क पर प्रहार
ओडिशा मार्ग से संचालित गांजा तस्करी पर पुलिस ने विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए 16 प्रकरणों में 27 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनसे 100 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 25.50 लाख बताई जा रही है।

अवैध अफीम खेती पर सख्त कार्रवाई
राज्य शासन के निर्देशानुसार पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए। तमनार और लैलूंगा क्षेत्र में 4 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 2963 किलो अवैध अफीम (पौधों सहित) जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 18 लाख रुपए है। मादक पदार्थों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे 21 दोपहिया और 3 चार पहिया वाहनों को भी जब्त किया गया है।

SSP के मोबाइल नंबर पर करें शिकायत 
SSP शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि, रायगढ़ जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि, यदि कहीं भी अवैध गतिविधियां हो रही हों तो सीधे उनके मोबाइल नंबर 9479193200 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft