गौरेला. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शादी की रस्मों के बीच अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां दूल्हा बारातियों के साथ पहुंचा था. फेरे से पहले वहां दूल्हे की गर्भवती प्रेमिका आ धमकी. फिर क्या था, दुल्हन के परिजनों ने मिलकर दूल्हे और बारातियों की पिटाई कर दी. फिर बारात खाली हाथ लौट गई.
बता दें कि अमारू गांव में रहने वाले युवक अजय यादव की शादी थी. उसका रिश्ता तरईगांव में तय हुआ था. बीते बुधवार की शाम यहां बारात पहुंची. यहां मंडप में शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं. इसी दौरान दूल्हे की प्रेमिका वहां पहुंच गई. उसने मौके पर शोर मचाकर युवक से अपने रिश्ते की जानकारी दी.
इससे वहां हड़कंप मच गया. उसने ये भी बताया कि वह 3 महीने की गर्भवती है. इतना सुनते ही हंगामा मच गया. दुल्हन पक्ष लोगों ने पहले ताे इस बात की पुष्टि करने की कोशिश की. मामले का असलियत सामने आने के बाद वे आक्रोशित हो गए. फिर दूल्हे के साथ ही बारातियों की पिटाई शुरू कर दी.
पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी. इसके बाद दूल्हे के साथ बारातियों ने सभी के सामने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और फिर अपने गांव लौट गए. हालांकि वधु पक्ष की ओर से शादी में खर्च हुई रकम की भरपाई की मांग की गई. तब पुलिस ने उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी.
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft