रायपुर. पीसीसी इंचार्ज यानी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने के बाद राजस्थान के दिग्गज कांग्रेसी नेता सचिन पायलट पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. ये न सिर्फ परिचयात्मक होगा, बल्कि लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिहाज से भी बेहद खास रहेगा. इसकी तैयारियां यहां शुरू कर दी गई है.
बता दें कि सचिन पायलट 11 जनवरी को रायपुर आएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत अन्य नेताओं के अलावा वे अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे. संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा संभावित है.
दरअसल, अब आगामी समय में सचिन को यहां पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद फिर से संगठित कर आगे ले जाने की चुनौतियों का सामना करना है. लिहाजा वे इस दिशा में अपना काम शुरू करेंगे. ऐसे में प्रमुख नेताओं के साथ ही प्रदेश व जिला स्तर के नेताओं से परिचय और उनके साथ मिलकर काम करने से पहले परिचय भी जरूरी है. इन सब बातों को देखते हुए इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है.
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आज, नए प्रस्तावों पर टिकी निगाहें
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft