सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र में खरीदी केंद्र से धान लेकर निकला ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में समा गया. गनीमत ये रही कि ड्राइवर समय रहते कूद गया और उसकी जान बच गई.
बता दें कि घटना जैजैपुर क्षेत्र के मुक्ता गांव के पास हुई है. दरअसल, यहां के एक धान खरीदी केंद्र से धान लेकर संग्रहण केंद्र बाराद्वार में रखा जा रहा है. इसमें कई ट्रकों से धान का परिवहन किया जा रहा है.
इसी में शामिल एक ट्रक को ड्राइवर पिंटू पासवान सोमवार की शाम धान लोड कर निकला था. ट्रक में कुल 30 टन धान लोड था. अभी ट्रक मुक्ता गांव के पास सोन नदी के किनारे से निकली सड़क से होकर आगे बढ़ रहा था. तभी ड्राइवर से ट्रक अनियंत्रित हो गया.
ड्राइवर कुछ समझ पाता उससे पहले ही ट्रक नदी की ओर गिर गया. तब जैसे-तैसे कर ड्राइवर ट्रक से कूदने में कामयाब रहा. फिर ट्रक धान समेत नदी में जा गिरा. इस घटना में पूरा ट्रक नदी के पानी में समा गया. जबकि धान की बोरियाें का ऊपरी हिस्सा ही नजर आ रहा है.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft