जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में एक एनआरआई की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक लंदन से यहां महुआ प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए पहुंचा था. जगदलपुर की कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि भारतीय मूल का इंग्लैंड निवासी 70 वर्षीय अनिल कुमार पटेल करीब एक सप्ताह पहले जगदलपुर पहुंचे थे. वे यहां महुआ का प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना चाह रहे थे. इसके लिए वे पूरे इलाके में रिसर्च व साइट विजिट कर रहे थे. सोमवार को भी वे कहीं गए थे. इसके बाद रेस्ट हाउस के कमरे में सो गए.
तड़के जब वे सोकर नहीं उठे तो कर्मचारी ने जाकर देखा. तब तक अनिल कुमार बदहवास पड़े थे. कर्मचारी ने अन्य लोगों को बताया और फिर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पास जाकर जांच की तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ये जता रहे आशंका
इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया अनिल कुमार की मौत किसी तरह का संदेहास्पद नहीं लग रहा है. हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई होगी. हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी पुष्टि हो सकती है.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft