रायपुर। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission-NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (JNM) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह महाविद्यालय पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंसेज एवं आयुष विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ से संबद्ध है।
MARB द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी लेटर ऑफ परमिशन (Letter of Permission) के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या 230 से बढ़ाकर 250 कर दी गई है। इस निर्णय के तहत महाविद्यालय को 20 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिली है।
स्थापना से अब तक सीटों में वृद्धि
वर्ष 1963 में 60 MBBS सीटों के साथ स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ने समय के साथ अपनी प्रवेश क्षमता में लगातार विस्तार किया है। प्रारंभिक 60 सीटों से बढ़कर यह संख्या पहले 100, वर्ष 2009 में 150, वर्ष 2019 में 180, वर्ष 2023 में 230 और अब वर्ष 2026-27 के लिए 250 सीटों तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने NMC के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। इससे राज्य के अधिक युवा अपने ही प्रदेश में MBBS की पढ़ाई कर सकेंगे और भविष्य में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुदृढ़ करने में योगदान देंगे।
नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
रायपुर में पुलिस की मेगा नाकेबंदी, 35 जगहों पर एक साथ चेकिंग; संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft