बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों ने सीएएफ के कंपनी कमांडर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है. नक्सलियों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया, जब जवान दरभा में बाजार ड्यूटी से लौट रहे थे. शहीद होने वाले कंपनी कमांडर की ड्यूटी दरभा कैंप में ही थी.
बता दें कि सीएएफ जवान तिजाउ राम भुआर्य कुटरू के दरभा कैंप में तैनात थे. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे कंपनी कमांडर कुटरू के दरभा कैम्प में पदस्थ थे. उन्हें कंपनी कमांडर चौथी बटालियन दरभा कैंप में कंपनी कमांडर के रूप में जिम्मेदारी मिली हुई थी.
लौटते समय हुए शिकार
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र ने बताया कि नक्सलियों ने रविवार की सुबह 9 बजे के करीब कुल्हाड़ी से हमला कर घटना को अंजाम दिया. शहीद होने वाले जवान तिजाऊ राम कांकेर जिले के रहने वाले थे. रविवार के दिन कुटरू के दरभा में बाजार ड्यूटी पर तैनात थे.
वहीं ड्यूटी कर लौटते समय नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने उन पर अचानक हमला कर दिया. आपको बता दें कि शांतिवार्ता की हो रही पहल के बीच नक्सलियों ने इस तरह की कायराना वारदात को अंजाम दिया है.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft