भिलाई। छत्तीसगढ़ की स्टील नगरी भिलाई के सुपेला संडे मार्केट में एक बार फिर से निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान निगम प्रशासन और पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की। सुबह करीब 8:00 बजे से ही निगम प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर मौके पर अतिक्रमण को हटाया गया।
जानकारी के अनुसार, भिलाई के सुपेला में प्रत्येक रविवार को बाजार लगता है। सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को भिलाई नगर निगम द्वारा कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन चेतावनी मिलते ही व्यापारी अपनी दुकानों को हटा लेते हैं। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से अतिक्रमण करके दोबारा व्यापार करने लगते हैं, जिससे अतिक्रमण की वजह से सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित होने लगता है।
फिलहाल, ऐसे दुकानदारों को जो, दुकान के सामने पैसे लेकर अवैध तरीके से दुकान खुलवाते है, उन्हें सख्त हिदायत देते हुए चूने से एरिया मार्क कर दिया गया। इसके बाद आज यानि रविवार की सुबह निगम अमला JCB के साथ मौके पर पहुंचा और कब्जों को हटाने का काम किया है। इसके साथ फिर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अब यदि अतिक्रमण हुआ तो उनसे कई गुना जुर्माना वसूल किया जाएगा।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft