जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कार दुर्घटना की बड़ी घटना हो गई है। जहां, शहर के कालीपुर स्थित तालाब में शनिवार देर रात क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में 3 युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि 4 अन्य को पुलिस जवानों ने गाड़ी का कांच तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मनीष नेवर, भावेश नागे और शेखर के रूप में हुई है। मनीष नेवर पेशे से शिक्षक थे और शहर के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते थे। तीनों युवक शादीशुदा थे। सभी युवक साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे और रात में कालीपुर से जगदलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ा और स्कॉर्पियो सीधे तालाब में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने डूबते वाहन को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को जैसी ही सूचना मिली, वो तुरंत सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के जवानों ने साहस दिखाते हुए वाहन के शीशे तोड़े और 4 घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की मदद से वाहन को तालाब से बाहर निकाला गया।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft