रायपुर। छत्तीसगढ़ में रामायण मंडली प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में गांव स्तर की प्रतियोगिता होगी। इसका आयोजन 25 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होगा। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन गरियाबंद जिले के राजिम में होगा। यह प्रतियोगिता 16 से 18 फरवरी तक होगी।
जानकारी के अनुसार, 2022-23 के प्रतियोगिता के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 नवंबर से 15 दिसम्बर तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी तरह जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 5 जनवरी से 25 जनवरी के बीच होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित है। इसमें से जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडली का चयन किया जाना है। यह मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्सव करेगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजिम में होनी है। महानदी, पैरी और सोंढुर नदियों के संगम पर बसा यह तीर्थक्षेत्र राम वन गमन पर्यटन परिपथ का भी हिस्सा है। इस प्रतियोगिता की विजेता मंडली को 05 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रही मंडली को 03 लाख रुपए और तृतीय पुरस्कार के तौर पर 02 लाख रुपए की नकद राशि दी जाएगी।
कब से हुई शुरुआत
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडलियों का महत्वपूर्ण स्थान है। पूरे मैदानी क्षेत्र में गांव-गांव में ऐसी मानस मंडलियां हैं। रामकथा का इन मंडलियों की गायन शैली भी विशिष्ट है। मानस मंडलियों की प्रस्तुति का आयोजन यहां के सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। राज्य सरकार ने 2021 में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था।
बदायूं सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत, 3 घायल
सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार, विभाग में हड़कंप
बांके बिहारी मंदिर के चंदे में हेर-फेर के आरोप, संत दिनेश फलाहारी ने CBI जांच की मांग उठाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft