बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि तीन नक्सली मारे गए है।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ मिरतुर थानाक्षेत्र के पोमरा के जंगलों में हुई है। वहीं मौके से हथियार भी बरामद होने की खबर है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, देर शाम सुरक्षाबल के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। वहीं शनिवार की सुबह करीब 8 बजे CRPF, STF और DRG के जवानों के साथ मुठभेड़ हो गई।
पुलिस जवानों को जंगलों में डीवीसीएम मोहन कड़ती, डीवीसीएम सुमित्रा, माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर रमेश समेत 30 से ज्यादा नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसपर सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्यवाही करते हुए, करीब 7.30 बजे पोमरा के जंगलों में पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। फिलहाल, अभी सर्चिंग की कार्यवाही जारी है। डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ बल की संयुक्त कार्यवाही से यह सफलता मिली सुरक्षाबलों को मिली है।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft