Sunday ,April 26, 2026
होमछत्तीसगढ़मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, भीड़ जुटाने झोकी पूरी ताकत...

मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, भीड़ जुटाने झोकी पूरी ताकत

 Newsbaji  |  Jul 06, 2025 10:58 AM  | 
Last Updated : Jul 06, 2025 10:58 AM
मल्लिकार्जन खरगे 7 जुलाई को रायपुर में
मल्लिकार्जन खरगे 7 जुलाई को रायपुर में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। वे किसान, जवान, संविधान सभा में शामिल होगे और उनके साथ महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल होंगे। जनसभा को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसभा में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के संगठन महामंत्री संबोधित करेंगे।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, 7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा ”किसान, जवान, संविधान“ सभा का आयोजन राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में किया गया है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , संगठन महामंत्री वेणुगोपाल संबोधित करेंगे। इस सभा का लक्ष्य छत्तीसगढ़ सहित देश भर में किसानों, जवानों की आवाज उठाना साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जिस प्रकार से संविधान और संवैधानिक संस्थानों की स्वायत्तता पर प्रहार किया जा रहा है, उसको जनता तक ले जाना है। इस सभा में 25 हजार से अधिक लोग प्रदेश भर से शामिल होंगे।

किसान-जवान-संविधान सभा 
कांग्रेस अपने बिखरे संगठन को एक करने और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के लिए 7 जुलाई को राजधानी में प्रदेश स्तरीय किसान-जवान-संविधान सभा करने जा रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विशेष रूप से शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। खरगे रायपुर में करीब 6 घंटे का समय बिताएंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे सभास्थल गांधी मैदान जाएंगे। यहां सभा होने के बाद निजी होटल में वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। फिर वे दोपहर करीब 3 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचेंगे और लगातार दो बैठक करेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे नियमित विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft