Saturday ,April 25, 2026
होमछत्तीसगढ़कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय फिर सुर्खियों में, सेमेस्टर परीक्षा में मात्र 2 छात्र ही पास, कुछ ATKT और बाकी फेल, राज्यपाल नाराज...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय फिर सुर्खियों में, सेमेस्टर परीक्षा में मात्र 2 छात्र ही पास, कुछ ATKT और बाकी फेल, राज्यपाल नाराज

 Newsbaji  |  Jul 06, 2025 09:35 AM  | 
Last Updated : Jul 06, 2025 09:49 AM
KTUJM के परीक्षा परिणाम ने किया निराश
KTUJM के परीक्षा परिणाम ने किया निराश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) में हाल ही में विश्वविद्यालय के पूर्व सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए है। यह परीक्षा परिणाम बेहद ही खराब रहे। पत्रकारिता जैसे विषय पर विद्यार्थियों को फेल होना काफी चिंता का विषय है। विश्वविद्यालय में छात्रों के फेल होने और एटीकेटी आने की संख्या बढ़ी है। वहीं, दूसरे ओर प्रदेश के राज्यपाल ने विश्वविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर विश्वविद्यालय प्रशासन को सख्त हिदायत दी है। 

 

दरअसल, विश्वविद्यालय में कुछ विभागों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पूरी कक्षाएं नहीं हो पा रही है। इसके कारण विद्यार्थी अपने पाठयक्रम की तैयारी ठीक तरीके से नहीं कर पाते, जिसका खामियाजा विद्यार्थियों को परीक्षा में फेल होकर भुगतना पड़ रहा है। 

परीक्षा परिणाम ने किया निराश
हाल ही में, विज्ञापन एवं जनसंपर्क अध्ययन विभाग में जारी परीक्षा परिणाम में द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की रिजल्ट बेहद की खराब रहा, जिसमें पूरी कक्षा में मात्र दो विद्यार्थी पास हो पाए, कुछ विद्यार्थियों को एटीकेटी और अन्य विद्यार्थी फेल रहे। इसी तरह विज्ञापन एवं जनसंपर्क अध्ययन विभाग के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों में मात्र तीन विद्यार्थियों के उत्तीर्ण परिणाम प्राप्त किया और अन्य विद्यार्थियों क ग्रेस देकर पास करना पड़ा और कुछ अनुउत्तीर्ण रहे।

विश्वविद्यालय में यह स्थिति इस लिए बन रही है कि विभाग में शिक्षक ही नहीं है। विभाग में जो पाठ्यक्रम चल रहे है, उसमें लगभग एक सेमेस्टर में प्रैक्टिकल मिलाकर 8 पेपर होते है। दोनों सेमेस्टर के विषयों को अगर जोड़ा जाए तो एक दिन में 13 में 14 पेपर सिलेबस के अनुसार संचालित है, जिसे पढ़ने के लिए मात्र दो शिक्षक कार्यरत है, जिसमें से एक शिक्षक अन्य विभाग के विभागाध्यक्ष भी है। जिससे उनके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण वह अधिक कक्षाएं ले नहीं पाते है। 

राज्यपाल ने जताई नाराजगी
छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका ने विश्वविद्यालय की चरमराई हुई व्यवस्था के चलते स्वयं आकस्मिक निरीक्षण कर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक गतिविधियों के साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों के कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय में धीमी प्रवेश प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की। विश्वविद्यालय मे संचालित पाठ्यक्रमों में वृद्धि कर विद्यार्थियों का प्रवेश बढ़ाने का निर्देश दिए है।

राज्यपाल ने निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में कार्यरत टीचिंग एवं अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी ली। वहां के प्रोफेसर अन्य स्थानों पर पदस्थ हैं। टीचिंग स्टाफ की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अन्य स्थानों पर पदस्थ प्रोफेसरों को तत्काल वापस बुलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के भव्य संरचना के अनुरूप अध्ययन, अध्यापन की सुविधा सुनिश्चित की जाए। विश्वविद्यालय में आने जाने के लिए परिवहन सुविधा की कमी को दूर करने का भी निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय में स्थाई रजिस्ट्रार नियुक्त नहीं है, इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखने कहा गया है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft