रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जोनल यूनिट ने GST चोरी के मामले में कारोबारी संतोष वाधवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 29 जनवरी 2026 की रात करीब 9:00 बजे रायपुर में हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
DGGI की शुरुआती जांच के अनुसार, इस मामले में करीब 80 करोड़ रुपए के फर्जी इनवॉइस बनाए गए। इसके आधार पर गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया, जिससे सरकारी खजाने में जाने वाले करीब 14 करोड़ की टैक्स चोरी की गई है। जांच में सामने आया है कि, संतोष अपने बेटे के नाम पर रिजस्टर्ड फर्म विजय लक्ष्मी ट्रेड कंपनी का संचालन कर रहा था। इसी फर्म के जरिए बिना किसी वास्तविक माल या सेवा की आपूर्ति किए फर्जी इनवॉइस जारी किए गए थे।
DGGI के अफसरों ने बताया कि, ये कार्रवाई खुफिया इनपुट और डेटा एनालिटिक्स के आधार पर की गई है। जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, ई-वे बिल डेटा अन्य पैसों के लेनदेन का एनालिसिस किया गया। इसके बाद यह साफ हुआ कि, आरोपी फर्जी इनवॉइस के जरिए अवैध रुप से इनपुट टैक्स क्रेडिट ITC का फायदा उठा रहा था। आरोपी के खिलाफ CGST अधिनियम, 2017 की धारा 69 के तहत कार्रवाई की गई है और उसे गिरफ्तार किया गया।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft