रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के चीफ दीपक बैज ने जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे। मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, लखमा के साथ उनकी लंबी और फायदेमंद बातचीत हुई है। उन्हें उम्मीद है कि, फरवरी माह में उन्हें बेल मिल जाएगी। बैज ने कहा कि हमें कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।
गौरतलब है कि, बहुचर्चित कथित शराब घोटाला मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 जनवरी 2025 को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। तब से वे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद हैं।
टारगेट पर आदिवासी नेता- बैज
कवासी लखमा के रिहा होते ही हम बस्तर और राज्य को मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे। PCC चीफ ने BJP सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि, यह पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा, राज्य में आदिवासी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें बदले की भावना से जेल भेजा गया है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं, और हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करते रहेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, कवासी लखमा एक जनता के प्रतिनिधि हैं और विधानसभा के आने वाले बजट सत्र में शामिल होना चाहते हैं। लखमा पिछले एक साल से विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाए हैं। बैज के मुताबिक, लखमा के पास बस्तर और आदिवासियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे है, जिन्हें वो सदन में उठाना चाहते है। इसलिए, उन्होंने विधानसभा सचिवालय से मांग की है कि, उन्हें वजट सत्र में शामिल होने की अनुमति दी जाए।
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft