महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में संचालित आबकारी विभाग के प्रीमियम शराब दुकान में देर रात भीषण आग लग गई. इस घटना में लाखों की शराब जल गई. फर्नीचर समेत दूसरे सामान भी खाक हो गए.
दरअसल, रात करीब 2 बजे महासमुंद के प्रीमियम वाइन शॉप में आग लगने का पता वहां तैनात गार्ड को चला. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी होगी. उसने तत्काल आबकारी अमले को सूचना दी.
लेकिन, अमला मौके पर नहीं पहुंचा. इस बीच पुलिस को भी जानकारी मिल गई थी. पुलिस ने तत्काल दमकल को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग को काबू में करने की कवायद शुरू की. आग को तो बुझा लिया गया. लेकिन, इस दौरान बोतलों में और काउंटर में रखी शराब जलकर पूरी तरह से खाक हो गईं.
बहरहाल शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की बात सामने आई है. इसके बाद भी असल वजहों की जांच की जा रही है. साथ ही इस घटना से हुए वास्तविक नुकसान का भी पता किया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आज, नए प्रस्तावों पर टिकी निगाहें
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft