कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर है. यहां सीएसईबी के दर्री स्थित पावर प्लांट में कोल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में आग लग गई. इससे हड़कंप मचा रहा. कन्वेयर बेल्ट के क्षतिग्रस्त होने की आशंका के बीच उत्पादन प्रभावित होने का भी खतरा बना हुआ है.
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी का पावर प्लांट कोरबा के दर्री में संचालित है. रविवार को सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था. कर्मचारी अपना-अपना काम कर रहे थे और मशीनरीज ऑपरेट हो रहे थे. अचानक प्लांट के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों ने देखा कि कन्वेयर बेल्ट के पास धुआं निकल रहा था.
कुछ ही देर में धुआं बढ़ता चला गया. इससे स्पष्ट हो गया कि कन्वेयर बेल्ट पर कोयले में आग लग गई है. इसके साथ ही हड़कंप मच गया. आग को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया गया. इस बीच प्लांट के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि आग को काबू में कर लिया गया है. हालांकि नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है.
सप्लाई प्रभावित होने का डर
कोल हैंडलिंग प्लांट में हुई इस घटना से काम भी प्रभावित हुआ है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि प्लांट में कोयले की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. इसका असर उत्पादन पर दिख सकता है. हालांकि यह आने वाले समय में स्पष्ट हो पाएगा.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft