रायपुर. Jashodaben in Raipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन रायपुर पहुंची हुई थीं. वे यहां साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल हुईं. हालांकि पूरी जानकारी गुप्त रखी गई थी, जिसके कारण उनके यहां से जाने के बाद सभी को पता चल पाया. वहीं बीजेपी के कुछ नेताओं समेत समाज के लाेगों ने उनसे मुलाकात जरूर की है. इन दिनों वे देश के बड़े मंदिरों में पूजन करने पहुंच रही हैं, जिसके सिलसिले में वे ओडिशा गई हुई थी.
बता दें कि जशोदाबेन राजधानी के संतोषी नगर स्थित साहू समाज के भवन में आयाजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं. वे यहां ओडिशा के रास्ते पहुंची हुई थीं. वहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. इसके बाद छत्तीसगढ़ पहुंची थीं. आपको बता दें कि यहां साहू समाज के कुछ पदाधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की.
लगातार पहुंच रहीं देश के बड़े मंदिरों में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भले ही रायपुर का आयोजन एक सामाजिक कार्यक्रम था, जिसमें वे पहुंची हुई थीं. लेकिन, वे इन दिनों देश के अलग-अलग बड़े मंदिरों में पहुंच रही हैं. इस बार भी वे ओडिशा में पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आई हुई थीं. इससे पहले उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन करते देखा गया था. तब उसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था.
ED-EOW का बड़ा एक्शन: भारतमाला घोटाले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करीबियों पर छापा
डोंगरगढ़ में सनसनी: रंजिश में शादी समारोह बना खूनी, युवक की हत्या
दुर्ग जिले में एक ही रात कई जगह आगजनी, दमकल विभाग ने आग पर किया नियंत्रण, हादसा टला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft