रायपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की टीम ने पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार के मामले में ये गिरफ्तारी की गई है.
आंध्रप्रदेश के गुंटूर से पकड़े गए
बता दें कि मामला पूर्व में ही दर्ज था. इस बीच फरारी में कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए चतुर्वेदी ने याचिका दायर की थी. याचिका खारिज होने के बाद टीम ने पतासाजी की. फिर सूचना के आधार पर आंध्रप्रदेश के गुंटूर से उनकी गिरफ्तारी की गई है.
बीजेपी शासनकाल में गड़बड़ी
बता दें कि बीजेपी के शासनकाल में उन्होंने भ्रष्टाचार को अंजाम दिया था. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नवंबर 2019 में उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई थी. तब उन्हें वापस सेवाएं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भेज दिया गया था.
होप इंटरप्राइजेस को पहुंचाया था लाभ
ईओडब्ल्यू एसीबी ने टेंडर प्रक्रियाओं में जालसाजी कर करोड़ों रुपये की अनियमितता की जानकारी जुटाई थी और फिर एफआईआर दर्ज किया गया था. बता दें कि एसीबी ईडब्ल्यूओ की जांच में पता चला कि होप इंटरप्राइजेस को अकेले को काम देने और उसे लाभ पहुंचाने अशोक चतुर्वेदी व कमेटी के सभी सदस्यों ने कपटपूर्वक, जालसाजी से तैयार और झूठी निविदाओं पर फैसला लिया. इसके जरिए होप इंटरप्राइजेस को करोड़ों रुपये का ठेका दिया गया था.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft