जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला स्थित 11वीं बटालियन सशस्त्र वाहिनी पुटपुरा के आवासीय परिसर के एक कमरे में एक बटालियन के जवान की लाश लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है. पास में ही उसकी पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. दोनों लाश सड़ने लगे थे. पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है.
बता दें कि रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र निवासी सशस्त्र बल के जवान रामसागर सिदार की यहां पोस्टिंग थी. कुछ महीना पहले ही उसने एक महिला के साथ लव मैरिज की थी. दोनों साथ-साथ बटालियन के परिसर में ही बनाए गए आवासीय परिसर के एक कमरे में रहते थे.
बीते कुछ दिनों से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था. इसके बाद आसपास दुर्गंध फैलने लगी. जब अन्य जवानों ने मुआयना किया तो पता चला कि रामसागर के कमरे का दरवाजा बंद है और दुर्गंध वहीं से आ रही है.
इसकी सूचना सिटी कोतवाली जांजगीर की पुलिस को दी गई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश की. अंदर का नजारा देख हर कोई हैरान हो गया. जवान की लाश फांसी पर लटकी हुई थी. जबकि उसकी पत्नी की लाश बेड पर पड़ी हुई मिली.
3 से 4 दिन पुरानी घटना
पुलिस ने शव का मुआयना किया और अंदाजा लगाया जा रहा है कि 3 से 4 दिन पहले इनकी मौत हुई होगी. यही वजह है कि दोनों लाशें सड़ने लगी थीं और जगह-जगह पर फफोले पड़ने लगे थे. पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है और शवों को पीएम के लिए भेजा जा रहा है. इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft