रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। करीब 40 मिनट तक गेट लॉक रहा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि, टेक्निकल कारणों के चलते इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हुआ था। 40 मिनट की भारी मशक्कत के बाद गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर पहुंचकर 2.25 बजे लैंड हुई थी। इसके बाद गेट लॉक होने से सैकड़ों यात्री फ्लाइट में फंसे रहे।
फ्लाइट के यात्रा ने बताया कि, इंडिगो फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। प्लेन के अंदर गेट में जो स्क्रीन रहती है, उसमें कुछ नहीं बता रहा था। इसी वजह से गेट नहीं खुल रहा था। इससे बाहर आने में लेट हुआ। कोई गंभीर दिक्कत नहीं हुई। एयरपोर्ट पर मौजूद इंडिगो के टैक्नीकल स्टाफ ने स्थिति को कंट्रोल कर सुधार कर लिया।
अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का हमला, बोले- रिकॉर्ड तोड़ यात्राओं की भी हो SIT जांच
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft