राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुईखदान ब्लॉक के भोरमपुर गांव में सोमवार को एक घर में रखे फ्रिज में अचानक जोरदार धमाका हो गया। घटना में घर में मौजूद एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ला रहे थे, इस दौरान बुजुर्ग की रास्ते में ही मौत हो गई।
छुईखदान ब्लॉक मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित भोरमपुर गांव के निवासी श्रीराम वर्मा घरेलू उपयोग के सामान को फ्रिज में रखा था। श्रीराम सामान को फ्रिज से निकाल रहे थे। दरवाजा खोलते ही फ्रिज में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि श्रीराम वर्मा के दोनों पैर लगभग मौके पर चीथड़े उड़ गए और शरीर के अन्य अंगों को भी गंभीर चोटें आई थी।
लोगों ने गंभीरता को देखते हुए घायल को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थय केंन्द्र पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रास्ते में श्रीराम की मौत हो गई। धमाका होने के कारणों का पता नहीं चला है। फ्रिज घर के किचन में ही रखा था और रात भर बंद भी था।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft