रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रहे है. अब उनके घोषणा के अनुसार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी योजना के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि की गई है.
स्वच्छता दीदियों को सितंबर माह 2023 से मानदेय में वृद्धि अनुसार राज्य शासन ने आगामी एक वर्ष के लिए राशि की स्वीकृति जारी कर दी है. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की थी.
राज्य शासन की ओर से स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि अनुसार 7200 रूपये के मानदेय से 9232 मानव बल हेतु अगले एक वर्ष के लिए मानदेय हेतु 79 करोड़ 76 लाख 44 हजार 800 रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई.
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है. नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकायों को अनिवार्य देयताओं को पूरा करने के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के चुंगी क्षतिपूर्ति मद की शेष राशि के अग्रिम आहरण हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दि गए है.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft