कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के दौरे के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा का सरपट दौड़ता काफिला एक बाइक सवार युवक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के हिसाब से, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा कवर्धा दौरे पर पहुंचे थे। जब उनका काफिला रेस्ट हाउस से निकला तो उसी दौरान काफिले की एक गाड़ी से बाइक टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सवार 2 युवक सड़क पर ही अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे वे घायल हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत घायल युवकों को अस्पताल में पहुंचाया। दोनों युवकों को हाथ और पैर में चोटें आई हैं। फिलहाल, दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उनका इलाज किया जा रहा है। जब इस घटना की सूचना गृहमंत्री विजय शर्मा को मिली तो उन्होंने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए घायलों के उपचार के प्रशासन को निर्देशित किया हैं।
पुलिस प्रशासन बड़ी लापरवाही
बड़ा सवाल यह है कि, जब गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला निकल रहा था, तो उस समय पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी, आखिर अचानक उनके काफिले से बाइक सवार दो युवक कैसे जा टकराए। यह चूक पुलिस की बड़ी लापरवाही बताने के लिए काफी है। जब पता था कि गृहमंत्री का काफिला निकलने वाला है तो ट्राफिक व्यवस्था को संभाला क्यों नहीं गया, इस दुर्घटना की विस्तृत जांच करने की आवश्यकता है, कि आखिर चूक कहां हुई है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft