रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को व्यक्तिगत रूप से सुनेंगे। जनता की शिकायतों पर तुरंत एक्शन भी लिया जाएगा।
दरअसल, सीएम साय ने इस संबंध में प्रशासनिक अफसरों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि, जनदर्शन में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का निराकरण पूरी संवेदनशीलता और तत्परता होना चाहिए। जनता को शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के अंदर ही समाधान किया जाए। वहीं, सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में इस आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft