रायपुर। छत्तीसगढ़ के दौरे पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को आ रहे है। इस दौरान वे कोरबा में आकांक्षी जिलों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि वे एक आम सभा को भी संबोधित करने वाले है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को झारखंड़ से छत्तीसगढ़ पहुंच रहे है। रायपुर पहुंचने के बाद वो कोरबा जिले पहुंचेंगे। जहां आकांक्षी जिलों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करेंगे। साथ ही वे स्थानीय और भाजपा जनप्रतिनिधि से रुबरु होंगे।
बता दे कि, प्रदेश में 10 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है। उससे पहले अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बहरहाल अभी गृह मंत्री शाह का प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन उनके आने की चर्चा से स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश दिखने लगा है।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft