रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने अदाणी ग्रुप में NDTV के बोर्ड में शामिल किया है। पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन सिंह को जिम्मेदारी मिली है। NDTV बोर्ड में सुनील कुमार और अमन सिंह को नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके लिए प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को एक आदेश जारी किया गया।

बता दे कि, सुनील कुमार 2012 से लेकर 2014 तक छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव रहे और सुनील कुमार 1979 बैच के IAS अधिकारी हैं। वहीं, अमन सिंह अभी अदाणी समूह के कार्पोरेट ब्रांड कस्टोडियन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दरअसल अदाणी ग्रुप ने मीडिया कंपनी NDTV का 2022 में अधिग्रहण किया।
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft