होटल एरिना के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 21 वर्षीय श्रेष्ठा सतपथी की मौत हो गई. यह हादसा होटल एरिना के सामने हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने श्रेष्ठा की स्कूटी को टक्कर मार दी. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी कार दूसरे थाने के सामने खड़ी मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
डॉक्टर बनने का सपना रह गया अधूरा
श्रेष्ठा सतपथी नीट परीक्षा पास कर डॉक्टर की पढ़ाई करने की तैयारी कर रही थी. हादसे के बाद उनके माता-पिता का अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना अधूरा रह गया. पुलिस के मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसायटी निवासी श्रेष्ठा की कार की ठोकर लगने से मौत हुई है. गुरुवार दोपहर करीब चार बजे, वह अपने पिता के लिए दवाई लेने स्कूटी से तेलीबांधा की तरफ आ रही थी.
ऐसे हुआ हादसा
श्रेष्ठा सतपथी की स्कूटी को सीजी 14 एमपी 0686 नंबर की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. कार चालक की लापरवाही के कारण हुए इस हादसे में श्रेष्ठा मुंह के बल गिरकर बेहोश हो गई और नाक और मुंह से खून बहने लगा. आसपास के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिवार का हाल बेहाल
श्रेष्ठा सतपथी दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी. उनके पिता आभाष सतपथी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं. बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft