जशपुर/बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर और बलरामपुर जिले में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने और इसका शिकार होने की घटनाएं सामने आई हैं. जशपुर में जहां खेत में धान की रोपाई कर रहीं बालिकाएं झुलस गईं तो वहीं बलरामपुर में दर्जनभर मवेशियों की मौत हुई है.
जशपुर: धान की रोपाई कर रहीं बालिकाएं आईं आकाशीय बिजली की चपेट में
जशपुर जिले के सोगड़ा गांव में गुरुवार की शाम पांच लड़कियां धान की रोपाई कर रही थीं, जब अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभी लड़कियां झुलस गईं. इस हादसे के बाद तुरंत ही सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है और फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है.
बलरामपुर: दर्जनों मवेशियों की मौत
बलरामपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला. बरतीकला और लुर्गीकला गांवों में तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली के कारण दर्जनों मवेशियों की मौत हो गई. इनमें गाय, बकरी और भैंस शामिल हैं. इन मवेशियों की मौत से पशु पालकों को बड़ा नुकसान हुआ है.
आकाशीय बिजली सेबढ़ी चिंता
पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर बढ़ता जा रहा है. हाल के दिनों में कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें इंसानों के साथ-साथ मवेशियों की भी जान जा रही है. प्रशासन को इन घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देना होगा और राहत कार्यों को तेज करना होगा.
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft