Saturday ,April 25, 2026
होमछत्तीसगढ़शराब पीने वालों के लिए सरकार का तोहफा! छत्तीसगढ़ में खुलने जा रही 67 नई दुकानें, मुनाफा होगा 1000 करोड़ का...

शराब पीने वालों के लिए सरकार का तोहफा! छत्तीसगढ़ में खुलने जा रही 67 नई दुकानें, मुनाफा होगा 1000 करोड़ का

 Newsbaji  |  Jul 02, 2025 10:52 AM  | 
Last Updated : Jul 02, 2025 10:58 AM
छत्तीसगढ़ में नई शराब दुकानें खोलने जा रही राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ में नई शराब दुकानें खोलने जा रही राज्य सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग प्रदेशभर में शराब की 67 नई दुकानें खोलने जा रहा है। रायपुर जिले में भी शराब की नई सात दुकानें खोलने के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। प्रदेश में नई 67 दुकानें खुलने से दुकानों की संख्या बढ़कर 741 हो जाएगी। यह दुकानें सीमावर्ती इलाके और 30 किमी के दायरे के बीच दुकान नहीं होने की स्थिति में खोलने का निर्णय लिया गया है। 

वर्तमान में राज्य में 674 देशी-विदेशी शराब की दुकानें हैं। इसके अलावा बड़े मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में प्रीमियम शॉप अलग से संचालित हो रही है। शराब दुकानों की संख्या बढ़ने से राज्य के राजस्व में भी करीब हजार करोड़ की वृद्धि अनुमानित है। आगामी वर्ष आबकारी से साढ़े 12 हजार करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया गया है।

आबकारी विभाग के पास शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए पर्याप्त बल की कमी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के लिए रायपुर जिले में 58 बल ही स्वीकृत किए गए हैं, पर इनकी संख्या करीब 10 है। ऐसे में पर्याप्त बल नहीं होने की वजह से ज्यादा कार्रवाई भी नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं, अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई कारगार साबित नहीं हो पाई है। कुछ ही दिनों में शराब माफिया और कोचिया फिर सक्रिय हो जाते हैं। रायपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। रायपुर शहर में कई स्थानों पर देर रात तक शराब परोसी जा रही है। कई स्थानों पर एमआरपी से महंगे दामों पर भी शराब बिक्री की जा रही है।

साल में चार दिन बंद रहेगी शराब दुकानें
राज्य शासन की नई आबकारी नीति में चार दिन शराब दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और बाबा गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर को शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा मद्य निषेध नीति के तहत दुकानें भी बंद रहेगी। दुकानों के खुलने के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। दुकानें सुबह 10 से रात्रि 10 बजे तक खुलेंगी और बंद होगी। इसके अलावा मद्य निषेध नीति के तहत दुकानें बंद रखी जाएंगी। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft