रायपुर. गरियाबंद में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. ये वही महिला नक्सली है, जिसकी जान बचाने के लिए पुलिस जवान ने अपना खून दिया था.
बता दें कि महिला नक्सली सुकमा जिले के सिलगेर की रहने वाली है. बीते 25 जनवरी को गरियाबंद में पुलिस व सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें एक महिला नक्सली के सिर पर गोली लगी थी.
इसके साथ ही जवानों ने उसे पकड़ लिया था. तब उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे राजधानी स्थित मेकाहारा रेफर किया गया. यहां अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था. इस बीच रक्त की जरूरत होने पर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रदीप सिन्हा ने अपना ब्लड डोनेट किया था.
इधर, महिला नक्सली की मौत होने के बाद उसके परिजन यहां रायपुर पहुंचे हैं. उन्हें शव को पीएम के बाद उन्हें सौंपा जाएगा, ताकि गृहग्राम में उसका अंतिम संस्कार किया जा सके.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft